Computer Full Introduction in hindi | कंप्यूटर का परिचय

 What is computer ?

कंप्यूटर क्या है ?

दोस्तों आप में से कई लोगों के मन में कंप्यूटर के बेसिक्स को लेकर डाउट होगा | मैं इस बात की गारंटी लेता हूं कि इस ब्लॉग को पढ़ने के बाद आपका डाउट सॉल्व हो जायेगा | तो हमारा पहला सवाल यह है कि आख़िर
 क्या है कंप्यूटर ।
MCIT ONLINE

Computer 

कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहते है । संगणक का मतलब गणना करने वाला  होता है। इस प्रकार वे समस्त डिवाइस जिनसे हम कोई गणना या कैलकुलेशन करते हैं , उन्हें कंप्यूटर कहते है। चाहे हॉस्पिटल में यूज होने वाली इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हो या फिर इंजीनियरिंग में प्रयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक यंत्र हो ये सभी कंप्यूटर का ही उदाहरण है।
ये तो था कंप्यूटर का एक बेसिक ओवरव्यू अब हम कंप्यूटर के पार्ट्स एवं उनकी वर्किंग को समझेंगे । 

MCIT ONLINE आपके लिए सदैव इस प्रकार के कॉन्टेंट उपलब्ध कराती है । अतः आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Part's of Computer

कंप्यूटर के भाग

  1. CPU - Central Proccesing Unit
  2. Moniter
  3. Keyboard
  4. Mouse
  5. Printer etc.
CPU (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट)
    
mcitonline


सीपीयू एक डिब्बे के आकार का होता है जैसा कि ऊपर चित्र में दिखाया गया है । इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहते है।
क्योंकि जब हम कंप्यूटर को इनपुट डिवाइस द्वारा कोई आदेश (कमांड) देते है तो वह उस आदेश को सीपीयू प्रोसेस करके आउटपुट जेनरेट करता है जैसे की अगर हम की बोर्ड पर कोई बटन प्रेस किया तो यह कमांड सीपीयू के पास जाता है फिर सीपीयू उसे प्रोसेस करके मॉनिटर पर शो करता है।
 
सीपीयू के भी कई भाग होते हैं।

Part of CPU

सीपीयू के भाग 

सीपीयू में  मुख्यतः निम्न भाग होते है | 

  1. मदरबोर्ड
  2. प्रोसेसर 
  3. रैम 
  4. रोम 
  5. हार्ड डिस्क  या एस  एस  डी 
  6. ग्राफ़िक कार्ड 
  7. पावर सप्लाई
MOTHERBOARD ( मदर बोर्ड )


जैसा की ऊपर चित्र में दिखाया गया है |  ऊपर दिखाए गए सारे कॉम्पोनेन्ट को मदर बोर्ड  पर इम्प्लांट किया जाता है | यह CPU का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है | 
इसी के ऊपर रैम प्रोसेसर इत्यादि को इम्प्लांट किया जाता है | 
कंप्यूटर के सभी सर्किट और डिवाइस मदर बोर्ड से कनेक्टेड रहती है | 
यह मदर बोर्ड हर एक कंप्यूटर में होता है चाहे वह आपका स्मार्ट फ़ोन हो या फिर आपका लैपटॉप | बिना मदर बोर्ड के आप कंप्यूटर की कल्पना भी नहीं कर सकते है | 
अगर बात करे प्रोसेसर  की तो DATA  को प्रोसेस करने का कार्य प्रोसेसर का होता है 
 

प्रोसेसर सिलिकॉन की बनी एक चिप होता है | आइये प्रोसेसर की कार्य क्षमता और गति पर एक नज़र डालते है | प्रोसेसर के लिए प्रयोग होने वाले कुछ महत्वपूर्ण शब्दों को भी समझेंगे व उनके बारे में एक बेसिक जानकारी लेंगे | 
Clock Speed (क्लॉक स्पीड ) : 

क्लॉक स्पीड वास्तव में प्रोसेसर के गति की माप होती है | अर्थात जिस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड जितना ज्यादा होगी वह प्रोसेसिंग में उतना ही काम समय लेगा | अर्थात उस प्रोसेसर की डाटा प्रोसेस करने की स्पीड उतना ही ज्यादा होगी | परन्तु कंप्यूटर की स्पीड केवल प्रोसेसर के क्लॉक स्पीड पर ही नहीं निर्भर करती | कुछ अन्य कारक  भी कंप्यूटर की स्पीड को प्रभावित करते हैं | 

Core's (कोर्स): 

कंप्यूटर की कार्य क्षमता और स्पीड को प्रभावित करने वाले मुख्य कारकों में कोर का भी अहम् रोल होता | किसी प्रोसेसर का कोर की संख्या यह दर्शाती है की वह कितने डाटा को एक साथ प्रोसेस कर सकता है | जैसे यदि डुओ कोर प्रोसेसर किसी डेटा को प्रोसेस करने में 4 मिली सेकंड समय लेता है तो उसी डेटा को क्वॉड कोर प्रोसेसर 2 मिली सेकंड में प्रोसेस कर देगा 

Cache Memory ( कैशे  मेमोरी ):  

यह प्रोसेसर में प्रयुक्त होने वाली एक मेमोरी होती है | जो की प्रोसेसर को तेज़ी के कार्य करने में मदद करती है | और तेज़ी से डाटा पहुंचाती है | 

अब हम बात करेंगे कंप्यूटर के एक विशिष्ट भाग के बारे में जिसका नाम है "मॉनिटर " | 


  
टीवी  की तरह दिखने वाला यह यन्त्र मॉनिटर कहलाता है | यह CPU द्वारा प्राप्त आउटपुट को स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है | मॉनिटर भी सामान्यतः  तीन प्रकार के होते है | 

CRT (कैथोड  रे  ट्यूब ):   CRT  मॉनिटर  पुराने समय में प्रयोग में लिए जाते थे | इनमे चित्र दिखने के लिए कैथोड किरण  का प्रयोग किया जाता था | परन्तु अब उन्नत किस्म के मॉनिटर आ जाने से इनका प्रचलन ख़त्म हो गया है | 
LCD and  LED (एलसीडी  और एलइडी) : वर्त्तमान समय में इन मॉनिटर का प्रयोग अधिक हो रहा है | इनमें  चित्र के लिए लाइट  एमिटिंग  डायोड  का प्रयोग होता है | और एलसीडी  में  लिक्विड  क्रिस्टल का प्रयोग होता है | 
OLED : ये मॉनिटर बहुत पतले और लाइट वेट होते है | ये एलसीडी और led  मॉनिटर की अपेक्षा अधिक उत्कृष्ट होते है | 

keyboard (कीबोर्ड ) एवम  mouse (माउस ): कीबोर्ड एक प्रकार का इनपुट डिवाइस होता जिसके माध्यम से हम CPU को कमाण्ड  या आदेश देते हैं | 
 
mcit online


 एक सामान्य कीबोर्ड में 101  से लेकर 105  बटन तक होती है | हालाँकि कुछ काम्प्लेक्स कीबोर्ड के मामले में यह संख्या अलग हो सकती है | 


यह था कंप्यूटर का एक बेसिक ओवर व्यू  हालाँकि कंप्यूटर के सभी बेसिक को भी हम एक ब्लॉग में कवर नहीं कर पाएंगे | परन्तु शायद जब आप यह ब्लॉग पढ़ रहे हों तब तक हम इसके सभी बेसिक को अन्य ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से कवर कर चुके हो अतः आपसे गुज़ारिश है की आप एक बार MCIT ONLINE  के होम पेज को जरूर विजिट करे | धन्यवाद 

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.