बाइनरी नंबर सिस्टम क्या है | What is binary number system mcit online

 

 Binary Number System

बाइनरी नंबर सिस्टम

नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे बाइनरी नंबर सिस्टम के बारे में | आखिर क्या है बाइनरी नंबर और हमे इसकी जरूरत क्यों पड़ी तो अगर आप ब्लॉग को शुरू से लेकर आख़िरी तक पढ़ते है | तो आपको  सिस्टम  बेसिक अंडरस्टैंडिंग हो जाएगी | तो अब हमारे दिमाग में में पहला सवाल यह उठता है कि आखिर क्या है  बाइनरी नंबर ?

बेसिक कांसेप्ट- 

बाइनरी नंबर को समझने से पहले आपको कंप्यूटर की बेसिक अंडरस्टैंडिंग  होना जरूरी है | तो जैसा की आप को पता होगा की कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है|और प्रत्येक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस केवल दो ही चीजें समझता है | पहली तो यह की करंट फ्लो कर रहा है |और दूसरी यह की करंट नहीं फ्लो कर रहा है | तो अगर सर्किट में करंट फ्लो कर रहा है तो उसे हम बाइनरी लैंग्वेज में 1 कहेंगे और यदि सर्किट में करंट नहीं फ्लो कर रहा है तो उसे हम 0 से निरूपित करेंगे आइये  एक उदहारण से समझते है | मान लीजिये आप के पास एक बल्ब है जो ऑफ कंडीशन में है अर्थात उसमे करंट फ्लो नहीं कर रहा है इस स्थिति को हम बाइनरी में 0 कहेंगे और यदि बल्ब ऑन कंडीशन में है यानि की उसमे करंट फ्लो कर रहा है | इस स्थिति को हम बाइनरी लैंग्वेज में  1 कहेंगे | 

 अब हम समझेंगे की एक डेसीमल अंक को हम बाइनरी डिजिट में कैसे बदल सकते है | और बाइनरी डिजिट को हम डेसीमल में कैसे बदल सकते है |

डेसीमल से बाइनरी में बदलना 

डेसिमल नंबर को बाइनरी में बदलने के लिए हमे डेसिमल
नंबर में 2 से भाग देकर शेषफल को नोट करना होगा जब तक की संख्या पूरी तरह से विभाजित न हो जाय हम एक डेसिमल संख्या 17 का उदाहरण लेकर इसे समझते है 
जैसा की ऊपर चित्र में दर्शाया गया है | 17 में 2 से भाग देने पर भागफल 8 व शेष 1 बचाता है 



इस प्रकार हम दी गई संख्या को तब तक विभाजित करेंगे जब तक कि संख्या भगफल 1 न आ जाए| 
इस प्रकार हमें जो शेषफल प्राप्त हुएं है | उन्हें हम नीचे से ऊपर की ओर लिखेंगे

नीचे आपके अभ्यास के लिए कुछ क्वेश्चन दिए गए है| 
1. 21 का बाइनरी ज्ञात कीजिए ?
2. 57 का बाइनरी ज्ञात कीजिए ?
3. 86 का बाइनरी ज्ञात कीजिए ?
4. 101 का बाइनरी ज्ञात कीजिए ?
5. 34 का बाइनरी ज्ञात कीजिए ?

नीचे आंसर दिए गए हैं
 हमने आपकी सुविधा के लिए डेसिमल टू बाइनरी कन्वर्टर भी दे दिया है । जिसकी मदद से आप डेसिमल नंबर को आसानी से बाइनरी में बदल सकते है|MCIT ONLINE आपके लिए सदैव इस प्रकार के कॉन्टेंट उपलब्ध कराती रहेगी| धन्यवाद

10001

 Answer:

1. 10101

2.111001

3.1010110

4.1100101

5.100010

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.